तेज रफ्तार कार गुमटी में घुसी:रिवर्स लेते बाइकों को मारी टक्कर, पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी

इंदौर। लसूडिया  क्षेत्र में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार चाय की गुमटी में घुस गई। हादसे के बाद ड्राइवर ने कार रिवर्स लेने की कोशिश में दो बाइक को भी टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह कार लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही है।घटना स्कीम नंबर-78 स्थित टेलीपरफॉर्मेंस के बाहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक अर्टिगा कार तेज रफ्तार में आई और संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे लगी चाय की…

Read More

पोस्टल असिस्टेंट की हत्या के आरोपी पति की लाश मिली:रेलवे ट्रैक पर मिला शरीर, सिर गायब

इंदौर। पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के फरार आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव मिला है। गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिले शव का सिर धड़ से गायब है। पैंट की जेब से अखिलेश के दस्तावेज बरामद हुए।पुलिस ने कहा है कि परिजन से पहचान कराने के बाद ही आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। इंदौर पुलिस समेत अखिलेश के परिजन गंजबासौदा के लिए निकल गए हैं।शहर थाना टीआई संजय वेदिया ने कहा- गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 पर एक शव पड़े होने की सूचना…

Read More

दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का खुलासा: शातिर आरोपी गिरफ्तार; 3.36 लाख का माल बरामद

मंडलेश्वर। पुलिस ने क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई तीन चोरियों का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रुहल ने किया। उन्होंने बताया आरोपी के कब्जे से करीब 3 लाख 36 हजार रुपए का चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। एडिशनल एसपी ने बताया 27 अप्रैल को ग्राम झापड़ी तथा 12 मई को ग्राम चोली और वासलीकुंडिया में दिनदहाड़े चोरी की घटनाएं हुई थीं।जांच  के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

10 अध्ययनशालाओं को मिलाकर बनाई 5अध्ययनशाला: घटेगा ​विश्वविद्यालय का आर्थिक भार

इंदौर। देवी अहिल्या विवि प्रशासन ने एक बड़ा निर्णय लेकर 10 अध्ययनशालाओं को आपस में मिलाकर 5 अध्ययनशाला घोषित कर दिया है। यह फैसला ‘ईसी’ ने लिया है।  विवि से दी गईं जानकारी अनुसार यह आदेश ​विश्वविद्यालय की विद्या संबंधी योजना एवं मूल्यांकन बोर्ड की 18 मार्च को हुई बैठक की अनुशंसा के कार्य-विवरण पर कार्य-परिषद की बैठक (26 मार्च-2026)में लिए गए निर्णयानुसारविश्वविद्यालय ने लिया है।        इसके अंतर्गत ​गणित अध्ययनशाला और स्कूल सांख्यिकी अध्ययनशाला दे.अ.वि.वि. इन्दौर का संविलीयन कर विभाग का नया नाम ‘गणित एवं सांख्यिकी अध्ययनशाला’ दे.अ.वि.वि.…

Read More

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर विरोध:मौलाना के खिलाफ FIR की मांग की; वकीलों ने सौंपा ज्ञापन

इंदौर। भैय्यू महाराज की पत्नी आयुषी ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक मौलाना के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या आराध्य का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।आयुषी देशमुख ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बयान दिया है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी संस्था के माध्यम से संबंधित मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देंगी।आयुषी ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति हिंदू धर्म या भगवानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करेगा…

Read More

3 मोर मृत मिले,कीटनाशक खाने से मौत की आशंका

टांडा(धार)- टांडा से करीब 8 किलोमीटर दूर गेट्टा बड़कच के जंगल मे 3 मोर के दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को, मोरो की मौत खेतों में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक युक्त दाना खाने से होने आशंका है। तीनो मोरो का 2 डॉक्टर की पैनल के द्वारा शव प्रशिक्षण किया गया। जिसके बाद राष्ट्र पक्षी का तहसीलदार सुरेशचन्द्र जमरे, वन विभाग के एसडीओ सुनील सुलिया, वनपरिक्षेत्राधिकारी होशियार सिंह कन्नौजे,प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल अजय चौहान की उपस्थिति में ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया। एसडीओ सुनील सुलिया ने जानकारी देते हुए बताया…

Read More

आरटीओ में 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, प्रदर्शनकारी ने हाथ में लिया अनोखा पोस्टर

इंदौर। शहर में हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी अपने हाथ में ऐसा पोस्टर लेकर पहुंचा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था— “इंदौर आरटीओ में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार। अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो मुझे फांसी पर चढ़ा दिया जाए।”प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी ने आरोप लगाया कि इंदौर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हुआ है। उसका कहना था कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि सच्चाई जनता…

Read More

ऑनलाइन सट्टा रैकेट:मनीष पमनानी का नाम आया सामने, तलाश में जुटी पुलिस

इंदौर।राजेंद्र नगर पुलिस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और उसके साथी सुमित मंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया। वहीं, उसके पूर्व साथी संजय कौशल को आरोपी बनाते हुए उसके खिलाफ जुआ और सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ के दौरान संजय कौशल ने पुलिस को बताया कि महू नाका स्थित सच्चिदानंद नगर निवासी मनीष पमनानी उसे ऑनलाइन बेटिंग लिंक उपलब्ध कराता था। इस खुलासे के बाद पुलिस मनीष पमनानी…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म :गांधीनगर और लसूड़िया के दो मामले सामने आए :केस दर्ज

इंदौर। इंदौर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डेढ़ साल तक संबंध, फिर शादी से किया इनकार–गांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक 42 वर्षीय महिला की शिकायत पर गुरदाखेड़ी, हातोद निवासी शाहरुख पुत्र अजमेरी खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि फरवरी 2025 में गांधीनगर से राऊ जाते समय उसकी आरोपी से पहचान…

Read More

*मधुमक्खी के हमले से युवक घायल इलाज के 20 मिनिट बाद आया होश

टांडा(धार)- टांडा के समीपस्थ चुनपिया गांव में एक युवक पर मधुमक्खियो के झुंड ने हमला कर दिया। जिसे बेहोशी अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा लाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह 8 बजे कमलेश पिता रतन (20) गांव के समीप जंगल में बकरिया चरा रहा था। तभी मधुमक्खीयो के झुंड ने कमलेश पर अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक गांव की और भागते हुए बेहोश हो गया। गांव के युवक तत्काल इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा पर लाए जहां डॉक्टर ने जरूरी जांच कर उपचार प्रारंभ…

Read More