मप्र में नदियां उफान पर, 5 जिलों में बाढ़

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/भोपाल मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते रीवा, सतना और छतरपुर समेत 5 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में 3.4 इंच पानी बरसा। चित्रकूट में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया गया। यहां बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए। बरगी डैम के 5 गेट खोले गए हैं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिलों में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति झुलस गया। सभी खेत से काम करके…

Read More

वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में महागठबंधन का बिहार बंद, कई जगह ट्रेनें रोकीं, 5 शहरों में हाईवे जाम

 राहुल गांधी भी पहुंचे ब्रह्मास्त्र पटना बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में विपक्ष ने बुधवार यानी आज बिहार बंद बुलाया है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बंद में शामिल होने पटना पहुंचे। भोजपुर के बिहिया स्टेशन पर पूर्व आरजेडी विधायक भाई दिनेश ने अपने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को रोककर नारेबाजी की। 3 मिनट बाद ट्रेन को रवाना करवाया गया। बेगूसराय में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने एनएच-31 को जाम कर दिया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जहानाबाद में भी…

Read More

वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल ढहा, 2 की मौत, 3 का रेस्क्यू, प्रयागराज में डूबने से 4 की जान गई

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना 45 साल पुराना गंभीर ब्रिज अचानक टूट गया। इस हादसे में ब्रिज से गुजर रहे दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, 3 लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बचा लिया। वहीं, यूपी में बुधवार को भारी बारिश जारी है। प्रयागराज में बारिश के पानी में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई। अयोध्या में सड़कों पर पानी भर गया है। वाराणसी…

Read More

मध्यप्रदेश के 40 हजार बैंककर्मी आज हड़ताल पर

ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश के करीब 40 हजार बैंककर्मी बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। वे अपनी 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश की करीब साढ़े 8 हजार शाखाओं में कामकाज पर असर पड़ेगा। आॅल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन, आॅल इंडिया बैंक आॅफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्पलाइज फेडरेशन आॅफ इंडिया ने केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंककर्मियों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ और बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों…

Read More

कर्ज लो और मुफ्त राशि बांटों… फिर 4800 करोड़ का नया कर्ज लेगी मध्य प्रदेश सरकार

कर्ज की राशि हो गई 14 हजार 300 करोड़ रुपये ब्रह्मास्त्र भोपाल 4800 करोड़ रुपयों का नया कर्ज बाजार से उठायेगी सरकार। यह कर्ज दो हिस्सों में होगा जिसमें पहला कर्ज 2500 करोड़ रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा जबकि दूसरा कर्ज 2300 रुपयों का होगा जिसे 18 वर्ष बाद चुकाया जायेगा। दोनों ही कर्जी पर साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार अब तक दो बार में कुल 9 हजार 500 रुपयों का कर्ज बाजार…

Read More

राज ठाकरे बोले- मराठी भाषा विवाद पर पार्टी सदस्य चुप्पी साधें

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को पर पोस्ट किया। उन्होंने पार्टी सदस्यों को पूरे विवाद पर चुप्पी साधने का निर्देश दिया। राज ठाकरे ने पोस्ट में लिखा कि, यह एक स्पष्ट आदेश है। पार्टी के किसी भी सदस्य को न तो अखबारों, न्यूज चैनलों या किसी भी डिजिटल मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। न ही अपनी प्रतिक्रिया वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डालने हैं। ऐसा करना पूरी तरह से मना है और जिन्हें मीडिया से…

Read More

संजय टाइगर रिजर्व में भालू के हमले में 3 लोगों की मौत

4 घायल, ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला ब्रह्मास्त्र सीधी मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भालू के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। चार घायल हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौके पर ही मार डाला। मामला संजय टाइगर रिजर्व से लगी ग्राम पंचायत बस्तुआ की दलित बस्ती में सोमवार 7 जुलाई का है। यहां सुबह करीब 5 बजे भालू ने बब्बू यादव (80) पर हमला कर दिया। बुजुर्ग की चीख सुनकर दीनबंधु साहू (70), मनीष साहू (27) और संतोष यादव (43) बचाने…

Read More

बागेश्वर धाम में धर्मशाला की दीवार गिरी महिला की मौत, 10 लोग घायल

ब्रह्मास्त्र छतरपुर छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे धर्मशाला की दीवार ढह गई। मलबे में दबने से उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 घायल हुए हैं। इनमें 7 लोग उत्तर प्रदेश, एक उत्तराखंड जबकि दो पश्चिम बंगाल के हैं। 4 घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। महिला की पहचान अनीता देवी खरवार (40) पत्नी राजू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के अदलहाट गांव की रहने वाली थी। परिजन ने…

Read More

नेशनल हेराल्ड केस- राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज

  नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मामले में राहुल गांधी के वकील की दलील पूरी हो गई है। उनके वकील आरएस चीमा ने कहा कि कांग्रेस ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को बेचने की कोशिश नहीं की थी, बल्कि इस संस्था को बचाना चाहती थी, क्योंकि वो स्वतंत्रता आंदोलन का हिस्सा थी। वकील चीमा ने कहा कि एजेएल का जन्म राष्ट्रीय आंदोलन से हुआ है। वो राष्ट्रीय विरासत का हिस्सा है। एजेएल को कभी भी लाभ कमाने…

Read More

टीकमगढ़ में नरबलि : झंडे के नीचे कटा सिर, कुछ दूर धड़ मिला, आज ही हुई है युवक के पिता की मौत!

ब्रह्मास्त्र टीकमगढ़ एमपी के टीकमगढ़ स्थित विजयपुर गांव में सनसनीखेज घटना देखने को मिली है। यहां अखिलेश कुशवाहा नामक युवक की लाश मिली है, जिसका सिर अलग है जबकि उसका धड़ अलग ही पड़ा हुआ था। सिर एक चबूतरे जैसी जगह पर मिला है जहां पर झंडा लगा रहा। युवक की मौत को लेकर कहा जा रहा है कि नरबलि दी गई है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। खासबात यह है कि आज ही…

Read More