दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, एमपी के 5 लोग जिंदा जले

ब्रह्मास्त्र अलवर अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 5 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार में से केवल हड्डियां मिलीं हैं। कार ड्राइवर आग लगते ही बाहर कूद गया था। उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। कार सवार परिवार श्योपुर (मध्य प्रदेश) के चैनपुरा के रहने वाला था। बेटे क नौकरी की मन्नत पूरी होने पर वैष्णो देवी दर्शन कर लौट रहा था। पुलिस को आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट…

Read More

बेंगलुरु में भारी बारिश- अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है।हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों…

Read More

हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली डीआरडीओ और नौसेना ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में हेलीकॉप्टर से शॉर्ट रेंज नेवल एंटी-शिप मिसाइल को सफल लॉन्च किया। इस दौरान एक हेलीकॉप्टर से कुछ ही सेकेंड के अंतर पर दो मिसाइलें दागी गईं। दोनों ने जहाज के निचले हिस्से पर सटीक निशाना लगाया। इसके जरिए भारत ने साल्वो लॉन्च क्षमता का प्रदर्शन किया। यानी एक लॉन्चर से कम समय में ज्यादा मिसाइलें दागना। यह तकनीक दुश्मन के रडार सिस्टम को चकमा दे सकती है। ओडिशा के चांदीपुर की टेस्ट रेंज में लगे रडार, इलेक्ट्रो-आॅप्टिकल…

Read More

किन्नर बिरादरी को नेग या बधाई मांगने का कोई कानूनी अधिकार नहीं

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि किन्नर समुदाय के पास शुभ अवसरों पर पारंपरिक रूप से ‘बधाई’ या ‘नेग’ मांगने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। जस्टिस आलोक माथुर और जस्टिस अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने कड़े शब्दों में कहा कि इस तरह की जबरन मांग को भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध की श्रेणी में रखा जा सकता है। अदालत ने यह फैसला गोंडा जिले की एक ट्रांसजेंडर रेखा देवी द्वारा दायर उस याचिका को…

Read More

हावड़ा में ईवीएम खराब होने पर हंगामा

2 हिरासत में, नादिया में बीजेपी एजेंट पर हमला, बूथों पर महिलाओं की लंबी कतारें लगीं ब्रह्मास्त्र कोलकाता पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई। मतदान के लिए सुबह 5.30 बजे से ही लोग बूथों पर पहुंचने लगे थे। ज्यादातर बूथों पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी है। हावड़ा के बाली में ईवीएम में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया। सीआरपीएफ जवानों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। नादिया के छपरा में बीजेपी एजेंट ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप…

Read More

मोदी ने काशी विश्वनाथ में पूजा की, त्रिशूल लहराया

ब्रह्मास्त्र वाराणसी काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने बाबा विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। पीएम मोदी पूजा के बाद मंदिर से बाहर निकले तो विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हें त्रिशूल भेंट किया। मेयर ने डमरू दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल…

Read More

1 मई से पैसे वाले आॅनलाइन गेम्स पर रोक नए नियम लागू

ब्रह्मास्त्र44 नई दिल्ली देश में आॅनलाइन गेमिंग सेक्टर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए नियम 1 मई 2026 से लागू होने वाले हैं, जिनके तहत पैसे लगाकर खेले जाने वाले आॅनलाइन गेम्स पर सख्त रोक लगाई जाएगी। यह प्रावधान प्रमोशन एंड रेगुलेशन आॅफ आॅनलाइन गेमिंग एक्ट के तहत लागू किया जा रहा है, जिसे वर्ष 2025 में संसद से मंजूरी मिली थी। इन नियमों का उद्देश्य गेमिंग इंडस्ट्री को नियंत्रित करना, यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाना और गैरकानूनी सट्टेबाजी जैसे तत्वों पर लगाम लगाना…

Read More

गुटखा-तंबाकू के प्लास्टिक पाउच पर रोक लगेगी

नई दिल्ली। अब जल्द ही आपको गुटखा, तंबाकू और पान मसाला के प्लास्टिक पाउच नजर नहीं आएंगे। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी आॅफ इंडिया ने कहा कि पान मसाला की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक मटेरियल को अब कागज, पेपरबोर्ड, सेल्युलोज और अन्य इको-फ्रेंडली मटेरियल से बदला जाएगा। इसके लिए फसाई ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) विनियमन 2018′ में संशोधन के लिए एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस ड्राफ्ट ‘प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम 2026’ पर अगले 30 दिन तक स्टेकहोल्डर्स से राय और आपत्तियां मांगी…

Read More

10 बच्चों पर 8 टीचर फिर भी 10 में से 9 फेल

जबलपुर संभाग का रिजल्ट बना शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल ब्रह्मास्त्र जबलपुर मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल 2026 को घोषित 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम के बीच एक सरकारी स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है, जिसने पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबलपुर संभाग के छिंदवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में 10 छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रिंसिपल समेत कुल 8 शिक्षक तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद 10वीं कक्षा में केवल एक छात्र ही पास हो सका। इस परिणाम ने न केवल अभिभावकों बल्कि शिक्षा…

Read More

उत्तरप्रदेश में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए बांदा शहर दुनिया में सबसे गर्म, पारा 47.6 डिग्री, 6 शहरों में तापमान 46 डिग्री पार

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली/लखनऊ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार को गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बांदा 47.6 डिग्री तापमान के साथ दुनिया का सबसे गर्म शहर रहा। यहां इससे पहले 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 को सबसे ज्यादा 47.4 डिग्री तापमान का रिकॉर्ड था। राजस्थान के जैसलमेर में 46.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यहां अब तक सबसे ज्यादा तापमान 18 अप्रैल 2025 में 46.3 डिग्री था। मध्य प्रदेश के खजुराहो में पारा 46 डिग्री पहुंच गया, जो पिछले 10 साल के दौरान सबसे ज्यादा है। इससे पहले…

Read More