राहुल गांधी बोले- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया

आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया, शर्म आपको आनी चाहिए। आपने अमेरिका से ट्रेड डील करके देश को ट्रम्प के हाथों बेच दिया। पूरा देश जानता है, अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस ने आपकी रातों की नींद उड़ा रखी है, क्योंकि वो बीजेपी और आपके फाइनेंशियल आर्किटेक्चर पर केस है। दरअसल, पीएम मोदी ने कल उत्तर प्रदेश के मेरठ में कहा था कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेसियों को नंगा होने की जरूरत नहीं थी। कांग्रेसी पहले से ही नंगे हैं। 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर अक समिट के दौरान शर्टलैस होकर पीएम मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment