उज्जैन।उज्जैन में पारंपरिक रंगपंचमी गेर की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस ने ड्रोन तकनीक का उपयोग किया है। गेर मार्ग पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है।रंगपंचमी गेर में हजारों नागरिकों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे गेर मार्ग पर ड्रोन कैमरों से नजर रख रहा है। इसके माध्यम से भीड़ और गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही है।ऊंचे स्थानों और संकरी गलियों पर विशेष नजर-पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की है, जो गेर मार्ग के ऊंचे स्थानों, संकरी गलियों और संवेदनशील चौराहों पर ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी कर रही है। ड्रोन से मिलने वाली जानकारी के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
रंगपंचमी पर गेर के लिए ड्रोन से निगरानी होगी:उज्जैन पुलिस ने की त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था