मौसम बदलने से वायरल के मरीज बढे: सिविल अस्पताल में 700 से ज्यादा मरीज पहुंचे

 सारंगपुर।सारंगपुर में मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। सिविल अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से वायरल फीवर, सर्दी-खांसी और बदन दर्द के मरीजों की संख्या बढ गई है। अस्पताल की ओपीडी में 700 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों और बुखार से पीडित थे।
मरीजों की संख्या बढने से ओपीडी में भीड दिख रही है। इन दिनों कभी गर्मी, कभी ठंडक और बारिश के कारण तापमान में उतार-चढाव हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसे मौसम में वायरल संक्रमण का खतरा बढ जाता है।

अस्पताल आ रहे ज्यादातर मरीजों में बुखार के साथ सर्दी-खांसी और बदन दर्द जैसे लक्षण सामने आ रहे हैं।सिविल अस्पताल के डॉ. अंकित यादव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वायरल फीवर के मरीज बढे हैं। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बुखार को सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से जांच कराएं। डॉक्टरों ने बदलते मौसम में भीगने से बचने, साफ पानी पीने, आसपास सफाई रखने और खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुखार या सर्दी-खांसी होने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर की सलाह लें। मरीजों की बढती संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में मौसमी बीमारियों के मामले और बढने की आशंका है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment