उज्जैन। पंवासा थाना भवन के पीछे रहने वाले चिन्मय पिता रवि शुक्ला 20 वर्ष ने सोमवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उपचार के दौरान मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पंवासा थाना प्रधान आरक्षक अनिल पाल ने बताया कि युवक के बयान दर्ज करने का प्रयास किया गया था, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। परिजनों के पूछने पर भी उसने ऐसे ही जहर खाने की बात कहीं। उसका मोबाइल चैक किया गया लेकिन जहर खाने से पहले उसने मोबाइल फार्मेट कर दिया था, जिसके चलते उसमें कुछ भी होना सामने नहीं आया। फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों का कहना था कि गाड़ी के शोरूम पर काम करता था। घर में कोई परेशानी नहीं थी, आशंका जताई जा रही है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।