रतलाम।रतलाम में सायबर फ्रॉड के दो अलग-अलग मामले सामने आए है। दोनों ही मामलों में बैंक खातों से 4.77 लाख से अधिक की राशि ठगी गई। मामला शहर के दिनदयाल नगर व थाना औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ा है। दोनों ही मामलों में पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।पहला मामला रतलाम के गांव हरथली में रहने वाले सलीम (75)पिता नियाज मोहम्म्द निवासी ग्राम हरथली का है। इनके बैंक खाते से 3,75,998 रुपए गायब हो गए। सलीम खान खेती करते हैं। इनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा चांदनीचौक ब्रांच में है। इनके पास सैमसंग का मोबाइल है। एक जून को इनका मोबाईल ठीक से काम नहीं कर रहा था। ना तो किसी के फोन आ रहे और नहीं किसी को कॉल लग रहा था।बुजुर्ग ने मोबाईल में आई परेशानी को अपने बेटे मोहसिन को बताया। मोहसीन मोबाईल को ठीक कराने रतलाम लाया। रतलाम में बताया कि मोबाईल ठीक है, मगर सिम बंद हो चुकी है।बुजुर्ग ने 17 जून को मोबाईल में नई सिम डलवाई। 30 जून को अपने सड़के मोहसीन से फोन पे पर आईडी बनाकर बैंक ऑफ बड़ोदा के खाते का बैंलेस चेक किया तो पता चला कि खाते में मात्र 14 हजार रुपए ही बचे हैं।
मोबाइल गड़बड़ी और ऐप से ठगी के 2 मामलों में 4.5 लाख का नुकसान, साइबर पुलिस कर रही जांच