उज्जैन। उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम नागझिरी में मारपीट के आरोपी को तलाशने पहुंची पुलिस टीम पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर लाठियों और पत्थरों से हमला किया गया। इस दौरान एसआई धारा सिंह चावड़ा के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी गई।घटना में एसआई सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पूछताछ के लिए दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है।8 दिन से थाने नहीं पहुंच रहा था आरोपी-मामला ग्राम नागझिरी निवासी कंचनबाई पिता भावसिंह बंजारा की शिकायत से जुड़ा है। उन्होंने आठ दिन पहले पड़ोसी सरदार सिंह के खिलाफ उन्हेल थाने में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सरदार पिता गब्बर बंजारा को पूछताछ और शिकायत के निराकरण के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह आठ दिन तक थाने नहीं पहुंचा।
मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:पत्थर बरसाए-लाठी से पीटा; एसआई की वर्दी फाड़ी