मायके आई महिला ने खाया जहर, मौत

उज्जैन। ग्राम बाढ़ कुम्मेद से 23 वर्षीय महिला को परिजन गंभीर हालत में उज्जैन लेकर पहुंचे थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार रविवार रात 12 बजे महिला की मौत हो गई 15 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और 2 दिन बाद ही ससुराल से मायके आ गई थी।
बताया जा रहा है कि बाढ़ कुम्मेद में रहने वाली सपना पति हर्षदीप सोलंकी 23 वर्ष को परिजन शनिवार शाम को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे थे उसकी हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले जाया गया। सपना ने जहरीला पदार्थ खाया था उपचार के दौरान रात में मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भाई अजय ने बताया कि सपना की शादी 11 अप्रैल को हुई थी वह अपने ससुराल गई थी 13 अप्रैल को दादी गीता बाई का निधन होने पर मायके आ गई थी उसके बाद से मायके में रह रही थी। सपना का किसी से कोई विवाद नहीं था ना ही उसने किसी को कुछ बताया था। उसकी हालत बिगड़ती देख उपचार के लिए उज्जैन लेकर आए थे। शादी के 15 दिन बाद ही जहर खाकर अपनी जान देने वाली महिला के संबंध में पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच की बात कही गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment