उज्जैन। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उज्जैन महिला पुलिस ने विशेष महिला सशक्तिकरण वाहन रैली का आयोजन किया। पुलिस कंट्रोलरूम पर एएसपी पल्लवी शुक्ला ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएसपी दीपिका शिंदे, श्वेता गुप्ता ने रैली का मार्ग दर्शन किया। पुलिस कंट्रोलरूम से शुरू हुई रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। एएसपी शुक्ला ने बताया कि रैली नारी शक्ति, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक बनी, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए लोकमाता के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना था, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान और प्रेरणा देना भी रहा। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा इस अवसर पर सभी महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की गई और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक के रूप में निरंतर कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
संबंधित समाचार
-
यात्रियों की सुरक्षा के लिए बाजार मे आया नया इलेक्ट्रिक ऑटो ईएमएस बाबा महाकाल की नगरी से हुई शुरुआत बैठने वाले लोगों को अब ई रिक्शा पलटने का कोई डर नहीं रहेगा
उज्जैन। महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन मे बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं... -
बर्फीली हवाएं ही तापमान में गिरावट का मुख्य कारण
उज्जैन पहाड़ी इलाकों से आने वाली तेज ठंडी हवाओं ने मौसम को और ठंडा कर... -
श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या
उज्जैन | श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए...
