महिदपुर रोड। विधानसभा क्षेत्र में पेयजल संकट से प्रभावित ग्रामीणों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को कृषि उपज मंडी महिदपुर रोड पर जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन बोस ने क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों को पेयजल टैंकर उपलब्ध कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत आक्यालिम्बा (ठिकरिया), बपैया, बरुखेड़ी, बैलाखेड़ा, घाट पिपलिया, ब्राह्मणखेड़ा, लसुडिया मंसूर, शक्करखेड़ी, टीपूखेड़ा (बोलखेड़ा घाट), खेड़ा मद्दा, बागनी, गैलाखेड़ी, धुलेट, बिसलखेड़ी, लसुड़िया नाहटा, कोयल, काजीखेड़ी, बैजनाथ (झरखेड़ी), जलोदिया जागीर, रजला (बछोड़ा) एवं रानी पिपलिया (भटेरा) ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल टैंकर वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक दिनेश जैन बोस ने कहा कि भीषण गर्मी एवं जल संकट की स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों तक समय पर पेयजल पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और किसी भी ग्राम पंचायत में पेयजल की कमी नहीं होने दी जाएगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने पेयजल संकट के समाधान के लिए किए गए इस प्रयास पर विधायक दिनेश जैन बोस का आभार व्यक्त किया।
महिदपुर की 21 ग्राम पंचायतों को मिले पेयजल टैंकर