उज्जैन। महाकाल मंदिर में बुधवार को ओंकारेश्वर से आए कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। नंदी हॉल में प्रवेश की मांग कर रहे कांवड़ियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की। रोकने के दौरान मंदिर के 4 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। इनमें से 2 को पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं।जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर के खेड़ीघाट से करीब 100 दर्शनार्थी कांवड़ लेकर पहुंचे थे। सभी ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नाम वाली टी-शर्ट पहन रखी थी। दर्शन के दौरान इनमें से कुछ कांवड़ियों ने नंदी हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं माने और विवाद बढ़ गया।बैरिकेडिंग कूदकर अंदर चले गए-कांवड़िए पहली बैरिकेडिंग से आगे पहुंचने के बाद नंदी हॉल की ओर जाने लगे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। इसके बाद एक के बाद एक कांवड़िए बैरिकेडिंग कूदकर अंदर जाने लगे। उन्हें रोकने के दौरान बैरिकेड्स गिरने से कुछ सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट भी हुई।
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों ने किया हंगामा, :दानपेटियों पर चढ़े, 4 सुरक्षाकर्मी घायल