उज्जैन। महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालु परिवार के साथ पार्किंग के नाम पर रूपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट करने वाले 2 भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भोजनालय चलाते थे, पुलिस ने भोजनालय भी हटवा दिया।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि 3 फरवरी को राजस्थान के जयपुर से अमेजोन कंपनी में काम करने वाले नितिन चतुर्वेदी अपनी पत्नी गितीका और पुत्र लक्ष्य के साथ महाकाल दर्शन करने थार क्रमांक आरजे 45 सीवी 8304 से आये थे। रात 8 बजे अपनी गाड़ी नृसिंहघाट के पास सांवरिया भोजनालय के पास खड़ी कर महाकाल दर्शन करने चले गये थे। डेढ़ घंटे बाद वापस लौटे तो भोजनालय से 2 आये 2 युवकों ने पार्किंग के नाम पर 50 रूपये मांगे। मना करने पर दोनों ने परिवार के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। नितिन चतुर्वेदी की शिकायत पर मामले में श्रद्धालु परिवार के साथ हुई मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। शुक्रवार को भूखी माता रोड पर रहने वाले महेन्द्र पिता नंदकिशोर माली 26 साल और उसके भाई महेश माली 23 साल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया, वहीं बताया कि वह सांवरिया भोजनालय चलाते है। पुलिस दोनों को घटना की तस्दीक के लिये भोजनालय लेकर पहुंचे। जहां से न्यायालय में पेश कर जेल वारंट जारी होने पर जेल भेजा गया।
अतिक्रमण कर बनाया था भोजनालय
पुलिस जांच और दोनों आरोपितों से घटनास्थल की कराई गई तस्दीक के दौरान सामने आया कि उन्होने अवैध अतिक्रमण कर भोजनालय बना रखा है। भोजनालय के आसपास खड़े होने वाले वाहनों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली भी करते है। दोनों भाईयों की अवैध गतिविधियां सामने आने पर उनका भोजनालय भी हटा दिया गया।

महाकाल दर्शन करने आये श्रद्धालु परिवार के साथ पार्किंग के नाम पर रूपये मांगे और नहीं देने पर मारपीट करने वाले 2 भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया