बड़नगर। बड़नगर ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में लाल दक्षिण क्षेत्र की ग्राम पंचायत बंगरेड, लोहाना , नावदा, गुणावद, पीरझलार एवं अमला में पंचायत स्तरीय बैठकें सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन भारद्वाज के मार्गदर्शन में हुई इन बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बीएलए 2 से संवाद, बूथ स्तर की सक्रियता बढ़ाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठकों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला अध्यक्ष महेश परमार ने कहा की कांग्रेस को फिर से जन-जन की पार्टी बनाना है। इसके लिए हमें बूथ स्तर पर कार्यकतार्ओं को सक्रिय करना होगा। हर गांव में संगठन की जड़ें मजबूत होंगी तभी हम जनता की आवाज सशक्त रूप से उठा पाएंगे। कार्यकर्ता ही हमारी असली ताकत हैं।विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर पालीवाल ने कहा कि पंचायत स्तर की ये बैठकें संगठन को नई दिशा देंगी। हमें हर कार्यकर्ता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाना है और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना है। शीर्ष नेतृत्व के निदेर्शों के अनुसार हम बड़नगर को संगठनात्मक रूप से नंबर-1 बनाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष होशियार सिंह राजावत, जिला कांग्रेस महासचिव भैरूलाल जाट, बद्रीलाल आचार्य, जिला सचिव युनुस पटेल, अमजद खान, अनोखीलाल राठौड़, शहर अध्यक्ष रईस कुरैशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह सोलंकी , अनिल शर्मा , मंडलम अध्यक्षगण – राजेंद्रसिंह मोहनसिंह, दीपक जाट, आजाद खान, बद्रीलाल यादव, कुलदीप धाकड़, गोपाल पटेल, पी एन माथुर, शैलेंद्र सिंह सिसौदिया, पार्षद प्रतिनिधि तरुण आचार्य , विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष देवेश पटेल, गुलरेज मंसूरी, रईस निजामी, धनंजय सिंह सिसोदिया, भवरसिंह तोमर, बंसीलाल लोहार, जगदीश कोचर, सत्यनारायण ठाकुर, कैलाश बैरागी, लक्ष्मी नारायण चौधरी, लक्ष्मीनारायण कामदार, पूर्व पार्षद चांद खा, संदीप परमार ,अमन लोहार , लक्ष्मीनारायण जाट , प्रकाश प्रजापत , तेजकरण पटेल , कल्याण पटेल , भवरसिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, बीएलए -2, एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी भावेश जैन ने दी।
ब्लॉक कांग्रेस की पंचायत स्तरीय बैठकें 6 पंचायतों में संपन्न