उज्जैन।नीलगंगा क्षेत्र के राजेंद्र नगर में घर के सामने बोलेरो खड़ी करने को लेकर विवाद में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने गाली-गलौज के बाद एक युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने पाइप से उसके दाहिने कान पर हमला कर दिया।घायल के कान में करीब आठ टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गुरुवार को उसे इंदौर रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होती दिखाई दे रही है।चाचा के घर दशहरा मिलने गया था परिवार–पुलिस के अनुसार, फरियादी ने अपने छोटे भाई सूर्यांशु शर्मा के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह बिल्डिंग मटेरियल का काम करता है। 22 अक्टूबर की रात करीब 12.15 बजे वह अपने भाई धीरज शर्मा, यश शर्मा, सूर्यांशु शर्मा और देव शर्मा के साथ दशहरा मिलने चाचा धर्मेंद्र शर्मा के घर गया था। सभी ने बोलेरो चाचा के घर के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। इसी दौरान चाचा के घर के सामने रहने वाले अन्नु लश्करी और बंटी लश्करी ने बाहर से गाली-गलौज करते हुए पूछा कि बोलेरो किसने खड़ी की है। फरियादी ने बाहर आकर बताया कि वे चाचा से मिलने आए हैं और कुछ देर में चले जाएंगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
बोलेरो खड़ी करने पर विवाद…युवक को पाइप मारा:, हालत बिगड़ने पर इंदौर रेफर