बस की टक्कर से दादी की मौत, पोती घायल,:चालक फरार

देवास। शहर के उज्जैन तिराहे पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी पांच वर्षीय पोती घायल हो गई। इंदौर से देवास पहुंचीं दादी-पोती बस से उतर रही थीं, तभी दूसरी यात्री बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, इंदौर के सदर बाजार निवासी 50 वर्षीय निगार सुलताना अपनी पांच वर्षीय पोती मरियम के साथ बस से देवास आई थीं। शुक्रवार दोपहर उज्जैन तिराहे पर बस से उतरने के दौरान दूसरी यात्री बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को बस के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने निगार सुलताना को मृत घोषित कर दिया, जबकि मरियम के पैर में चोट आई है और उसका उपचार जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment