बर्तन की दुकान में बिना लायसेंस पटाखों का कारोबार

उज्जैन। दीपावाली पर सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर मुस्तैद पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सूचना मिलने खाराकुआ थाना पुलिस ने पटवा बाखल बर्तन की दुकान पर दबिश मारी। जहां से बिना लायसेंस हेमन्त पिता रतनलाल द्वारा पटाखों का कारोबार किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा करीब 25 हजार रूपये के पटाखे जप्त कर आदेश का उल्लंघन करने धारा 288 बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9 का प्रकरण दर्ज किया। महिदपुररोड थाना पुलिस ने ग्राम झूठावद में किराये से दुकान लेकर 2 युवकों द्वारा बिना लायसेंस पटाखे बेचे जा रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर 20 हजार से अधिक के पटाखे बरामद करने के साथ पंकज पिता राधेश्याम 22 वर्ष और मनीष पिता डालूराम निवासी ग्राम झुटावद को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया। नीलगंगा थाना पुलिस ने सिंधी कालोनी चौराहा से समीर पिता डोबरिया निवासी गांधीनगर और उसके नाबालिग को अवैध तरीके से पटाखे बेचते हुये पकड़ा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment