बदमाश के पास से मिला 15 इंच लम्बा चाकू

उज्जैन। गोपालपुरा ब्रिज के पास बदमाश चाकू दिखाकर लोगों को धमकाकर भय पैदा कर रहा था। रात्रि गश्त पर निकले माधवनगर थाना एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम को लोगों ने सूचना दी तो वह गश्त टीम के साथ गोपालपुरा ब्रिज के पास पहुंचे। बदमाश ने पुलिस वाहन देख भागने का प्रयास किया। जिसे पीछा कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 इंच से अधिक लम्बा चाकू बरामद हो गया। एएसआई गौतम ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में उसका नाम अमान पिता इलियास खान 20 साल निवासी गांधीनगर पता चला। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। चाकू के साथ नीलगंगा थाना प्रधान आरक्षक विरेन्द्र दुबे ने रात में सूचना मिलने पर राजीव रत्न कालोनी से आनंदीलल पिता रामचंद्र खत्री निवासी आबूखाना कोलूखेड़ी भैरवगढ़ को गिरफ्तार किया। जिसके पास से खटेकदार चाकू बरामद हुआ है। बदमाश किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले में आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने भी सर्कल भ्रमण के दौरान संदिग्धों की तलाशी के दौरान जस्सू का ढाबा के पास से सचिन मालवीय निवासी बापूनगर और औद्योगिक क्षेत्र झुग्गी बस्ती से चेतन कुशवाह निवासी भैरू महाराज की गली के पास से चाकू बरामद किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment