उज्जैन। बड़नगर-उज्जैन रोड रेलवे क्रासिंग के पास गुरूवार दोपहर को पारदी गिरोह के 2 बदमाश राजा गुर्जर पिता केसरसिंह पारदी 30 वर्ष और गौतम पिता करमलिया पारदी 32 वर्ष लोहे का बक्का हाथ में लेकर आने-जाने वाले लोगों को धमका रहे थे। रहागिरों में दहशत फैल रही थी। बदमाशों के बक्का लेकर घूमने की खबर बड़नगर थाना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची। दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उनके पास से 2 लोहे के बक्के बरामद किये गये। एसआई हेमंत कटारे और एएसआई मानसिंह वास्कले ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों अपराधिक प्रवृति के है। रेलवे क्रासिंग डेरे में रह रहे थे। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
संबंधित समाचार
-
केरल की वारदात में फरार 2 महिलाओं को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा
ब्रह्मास्त्र उज्जैन केरल में 10 साल पहले हुई लूट और हत्या के मामले में फरार चल... -
रसोई गैस पर ‘एक्स्ट्रा चार्ज’ का खेल.. तय कीमत 972.50, एजेंसियां वसूल रहीं 980 से ज्याद सप्लाई बाधित होने से शहर में सिलेंडरों की किल्लत…बुकिंग नहीं लगने और फोन रिसीव न होने की शिकायतें, उपभोक्ताओं ने की अतिरिक्त वसूली की शिकायत
उज्जैन। अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी... -
गंभीर में 84 दिन का पानी:नर्मदालाइन का 1 साल से अटका टी कनेक्शन पूरा हो जाए तो रोज हो सकता है जलप्रदाय
उज्जैन।गर्मी की शुरुआत के साथ जलप्रदाय को लेकर शहरवासियों को हमेशा की तरह चिंता सताने लगी...