बंधक प्लॉट बेचकर लाखों की ठगी:टाउनशिप के 50 भूखंडों में फर्जीवाड़ा; 4 बिल्डरों पर केस

इंदौर।इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में बंधक भूखंडों को बेचकर खरीदारों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कॉलोनाइजरों और बिल्डरों ने श्रीनाथ टाउनशिप के भूखंड पहले से बंधक होने की जानकारी खरीदारों से छिपाई।इसके बाद कूटरचित तरीके से रजिस्ट्री कराकर उनसे पूरी रकम ले ली। शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद लसूड़िया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है।

शिकायत के बाद दस्तावेजों की जांच-पुलिस के अनुसार महादेव सहारा, रुचि सोया गेट के पास रहने वाले नीलेश जैन, हीरामनी जैन, जगमोहन भदौरिया, अवनीश भदौरिया, रामेश्वर सिंह सहित अन्य लोगों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि ग्राम ढाबली स्थित श्रीनाथ टाउनशिप में उन्होंने अलग-अलग भूखंड खरीदे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment