उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की कालोनियों में चोर शनिवार को वारदात करने पहुंचे रहे है। एक बार फिर शनिवार रात चोरों ने मोतीबाग कालोनी के 3 मकानों का ताला तोड़ा और आभूषणों के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। इस बार भी चार बदमाशों के फुटेज सामने आना बताया जा रहा है।
इंदौर रोड पर मोतीबाग कालोनी में रविवार सुबह रक्षाबंधन बनाने के लिये शहर से बाहर गये 3 परिवार लौटते तो उनके मकानों का ताला टूटा होना सामने आया। अंदर सामान बिखरा हुआ था, अलमारी के लॉकर खुले पड़े थे। आभूषणों के साथ कीमती सामान गायब था। मामले की सूचना नानाखेड़ा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच के लिये पहुंची, इस दौरान सामने आया कि चोरों ने ताला तोड़ने के बाद सोने-चांदी के आभूषण, भगवान की प्रतिमाएं, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ किया है। पुलिस टीम ने मकानों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किये। जिसमें सामने आया कि चार बदमाशों ने चोरी को अंजाम दिया है, जिनके चेहरे पर नकाब बंधा हुआ था और हाथों में ताले तोड़ने के औजार है। थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि चोरी की पहली वारदात अमित पिता स्वर्गीय ओम मिश्रा के मकान में सामने आई। वह होम लोन कंस्लटेंसी का काम करते है और परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिये इंदौर गये थे। दूसरी वारदात स्टेनरी, जनरल स्टोर दुकान संचालित करने वाले समीर पिता सुनील रणाडे के यहां हुई। समीर परिवार के साथ महेश्वर गये थे, चोरों ने तीसरी वारदात सविता पति आनंद ठाकुर के मकान में की, सविता के पति विदेश में है और वह अपने भाई के यहां रक्षाबंधन मनाने के लिये मुम्बई गई हुई थी। तीनों मामलो में चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है, चोरी गये सामान का आकंलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीनों मकानों में हुई चोरी की वारदात करीब 40 लाख से अधिक की हो सकती है।
कृष्णा परिसर में भी शनिवार को हुई थी चोरी
नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के कृष्णा परिसर में 1 अगस्त की रात चोरी होना सामने आया था, उस दिन भी शनिवार था, बदमाशों ने कृष्णा परिसर में भी 3 मकानों को निशाना बनाया था। चोरी का पता दूसरे दिन उस वक्त पता चला था जब परिसर में रहने वाली ममता सोनी परिवार के साथ जयपुर से लौटी थी। चोरों ने तीनों मकाना से लाखों का सामान चोरी किया था, पुलिस जांच में चार बदमाशों के फुटेज सामने आये थे, जो पैदल आये थे और नकाबपोश थे।
फिर शनिवार रात नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में वारदात मोतीबाग कालोनी के 3 मकानों में लाखों की चोरी