पोस्ट ऑफिस में नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी : युवाओं को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर। जिले में ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी दिलाने के नाम पर 19 युवाओं से 1.5 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। नेपानगर पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी धीरज चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी के अनुसार आरोपियों ने खुद को ब्रांच पोस्ट मास्टर और ऑपरेटर बताकर युवाओं को नौकरी का झांसा दिया था। आरोपियों ने फर्जी कर्मचारी आईडी, फर्जी ट्रेनिंग लेटर और नियुक्ति पत्र तैयार किए थे। शक से बचने के लिए कुछ समय तक बिना काम कराए ही युवाओं के खातों में हर महीने 18 से 19 हजार रुपए सैलरी और ब्याज के नाम पर करीब 20 हजार रुपए भी डाले गए। जब ट्रेनिंग नहीं हुई और बिना काम के वेतन आता रहा तो युवाओं को शक हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
1 से 10 लाख रुपए तक वसूले-पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 19 युवाओं से अलग-अलग रकम वसूली। किसी से 1 लाख, किसी से 2 लाख तो किसी से 5 से 10 लाख रुपए तक लिए गए। आरोपी पहले खंडवा पोस्ट ऑफिस में काम कर चुके थे, इसी आधार पर उन्होंने ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment