पाड़ो की लड़ाई में मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन? शहर में पिछले 12 दिनों से हो रहे थे पाड़ों के दंगल

 उज्जैन। पाड़ों की लड़ाई में मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन यह अब तक सामने नहीं आया है। मासूम परिवार का एकलौता पुत्र था। पिता की आंखों के सामने उसकी जान चली गई पिता बेबस बना रहा। नागझिरी  थाना क्षेत्र की हामुखेड़ी में शुक्रवार को 12 जोड़ी पहाड़ों की लड़ाई का मैदान सजाया गया था। प्रतिबंध लगा होने के बाद भी ना तो प्रशासन को खबर लगी ना ही पुलिस को पता चला कि पशुओं को लड़ा कर कुर्ता कराई जा रही है पशु क्रूरता के साथ ही दायमा परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 8 साल का युवराज पिता आकाश दायमा की आंखों के सामने पाडो के पैरों तले रौंदा जाते रहा और पिता कुछ ना कर सका। पाडो को अलग किया जाता तब तक काफी देर हो चुकी थी परिवार का एकलौता युवराज मौत की आगोश में जा चुका था। जिस तरह से मासूम युवराज की जान गई इसका जिम्मेदार कौन है यह दूसरे दिन भी सामने नहीं आ सका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी लेकिन दायमा परिवार की आंखों से दूसरे दिन भी आंसू नहीं सुख पाए थे।
 प्रतिबंध के बाद भी चल रहा था खेल-पाडो की लड़ाई करने की परंपरा शहर में कई सालों से चली आ रही है दीपावली के बाद होने वाले आयोजनों में हजारों की संख्या में लोग भी शामिल होते हैं कुछ साल पहले प्रशासन ने पशुओं के बीच क्रूरता और हादसों को देखकर प्रतिबंध लगा दिया था पिछले दो-तीन सालों में पुलिस ने इसे रोकने के प्रयास किया और आयोजकों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया लेकिन इस बार पाडो की लड़ाई के आयोजन भाई दूज के बाद से ही हो रहे हैं जिनका प्रचार प्रसार सोशल मीडिया पर भी सामने आ चुका है बावजूद इसके प्रशासन और पुलिस ने ध्यान नहीं दिया और शुक्रवार को हामूखेड़ी में मासूम परिवार से हमेशा के लिए जुदा हो गया।
 हादसों के बाद जगता प्रशासन- हमेशा बड़े हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस जागती है पिछले दिनों होटल श्री गंगा में हुए हादसे के बाद भी प्रशासन और पुलिस ने एक्शन लेने की बात कही थी कुछ कई कार्रवाई के बाद अब तक मुख्य जिम्मेदारों को आरोपित नहीं बनाया जा सका है। बागड़िया टावर आगजनी के मामले में भी कार्रवाई ठंडे बस्ते में दिखाई दे रही है, नहीं अब नया हादसा हामूखेड़ी में सामने आया है। ऐसे घटनाक्रमों को रोकने के लिए सख्त एक्शन लेने के प्रयास करना होंगे अन्यथा आगे भी इसी तरह की घटनाएं होती रहेगी और आम व्यक्ति अपनी जान  खोता रहेगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment