सारंगपुर। पाडल्या मंडलम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व कार्यकर्ता की सहमति से युवक कांग्रेस अध्यक्ष इल्यास मंसूरी को बनाया गया। वहीं ग्राम अध्यक्ष आमीन पठान, सचिव समीर मंसूरी, सूचना प्रभारी अंकित खत्री, पिछडा वर्ग अध्यक्ष राजकुमार पाल को बनाया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त अध्यक्षो का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी द्वारा हार माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश सोमानी, राधेश्याम पाटीदार, फरमान मंसुरी, मोहन सौराष्ट्रीय, इश्वर सिंह, रज्जाक मंसूरी, रईश मंसूरी, इश्वर सिंह पाटीदार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पाडल्या में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन