ब्रह्मास्त्र44 काबुल
अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाके पाकिस्तान पर जीत का जश्न मना रहे हैं। अफगानिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों की यूनिफॉर्म को जीत की निशानी के तौर पर पेश किया गया। बीबसी के पत्रकार दाउद जुनबिश ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें तालिबान लड़ाके पाक सैनिकों की पैंट और हथियार बीच चौराहे पर दिखाते नजर आए। पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच 8 अक्टूबर से जारी संघर्ष के बाद बुधवार शाम को 48 घंटे के लिए सीजफायर हुआ। वहीं, पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानी लोग लड़ाकों के साथ एकजुट हो गए हैं।
पाक सैनिकों की पैंट तक ले गए तालिबान लड़ाके
