पाकिस्तान के लिए करो या मरो मुकाबला, सुपर-8 में आज श्रीलंका- पाक मैच

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हराया, पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा

ब्रह्मास्त्र कैंडी

पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में करो या मरो मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला श्रीलंका से होगा। शनिवार को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मैच से तय होगा कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचती है या फिर कीवियों को टॉप-4 में एंट्री मिलती है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होना है।

दरअसल, शुक्रवार रात को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से हरा दिया। इससे पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा है। अब पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ कम से कम 64 रन की जीत हासिल करनी होगी या फिर 13.1 ओवर के भीतर टारगेट हासिल करना होगा।
श्रीलंका के खिलाफ बहुत आगे है पाकिस्तान- श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 17 पाकिस्तान और महज 12 में श्रीलंका को जीत मिली। दोनों टीमें 2026 में दांबुला के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब श्रीलंका 14 रन से मुकाबला जीत लिया था।

पथुम निसांका श्रीलंका के टॉप बैटर- पथुम निसांका ने टूनार्मेंट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 152.94 की स्ट्राइक रेट से 208 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 100 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में महीश तीक्षणा टीम के लिए टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 6 मैचों में 7.19 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 11 विकेट हासिल किए।

उस्मान पाकिस्तान के टॉप विकेट टेकर- पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने इस टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 158.1 स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 100* रन रहा। वहीं, उस्मान तारिक पाकिस्तान के लिए टॉप विकेट टेकर रहे है. उन्होंने 5 मैचों में महज 6.32 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए।
पिच एंड वेदर रिपोर्ट- पल्लेकेले में अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 16 और चेज करने वाली टीमों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं,1 मैच का नतीजा नहीं निकल सका है। पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरूआती ओवरों में हल्का स्विंग जरूर मिलता है, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी होती है, मिडिल ओवर्स में स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है। 28 फरवरी को कैंडी के कुछ हिस्सों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। यहां अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री रहने का अनुमान है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment