इंदौर। बीएसएफ के एएसआई के साथ निवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर शेयर और कमोडिटी में निवेश कराने का झांसा दिया और करीब 1 लाख 60 हजार रुपए खाते में डलवा लिए।पुलिस के अनुसार बीएसएफ के एएसआई शौकत खान, निवासी एसटीसी बीएसएफ कैंपस ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निवेश पर अच्छा लाभ मिलने का दावा किया।…
Read MoreDay: February 26, 2026
डॉक्टर के घर से लाखों के आभूषण चोरी:3 माह बाद पता चला, नौकरों से पूछताछ करेगी पुलिस
इंदौर। तिलक नगर इलाके में रहने वाले एक डॉक्टर के यहां लाखों की चोरी की वारदात हो गई। तीन माह बाद जब अलमारी का लॉकर खोला तो उन्हें जानकारी लगी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर बुधवार को दर्ज की है। वही अब संदेह के आधार पर पुलिस उनके यहां काम करने वाले आधा दर्जन नौकरों से पूछताछ करेगी।तिलक नगर पुलिस ने बताया कि 70 साल के डॉक्टर राजकुमार मुंदडा निवासी साहिला एलाईट ग्रेटर ब्रजेश्वरी की शिकायत पर पुलिस ने चोरी के मामले में एफआईआर की है। डॉक्टर राजकुमार ने…
Read Moreउत्साह व उमंग के साथ मनाया फाग उत्सव, वैश्य महिला इकाई का आयोजन
शुजालपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई का जिला स्तरीय फाग महोत्सव आष्टा रोड स्थित टीटीएल रेस्टोरेंट में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता करते हुए गुलाल व पुष्पवर्षा के बीच बरसाने की लठमार होली की झलक प्रस्तुत की और पारंपरिक फ ाग गीतों पर जमकर थिरकीं। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री बीना माहेश्वरी, संभाग महामंत्री ग्रीष्मा शाह एवं जिला अध्यक्ष वीणा गोयल ने बताया कि आयोजन में आसपास की शाखाओं से भी महिलाएं शामिल हुईं। नगर अध्यक्ष लता विजयवर्गीय,…
Read Moreआरोन, सिरोंज बायपास पर शव रखकर पीड़ित परिवार ने किया चक्काजाम
गुना। जिले के आरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोन, सिरोंज बायपास पर शव रखकर पीड़ित परिवार ने बुधवार उस समय चक्काजाम कर दिया जब वह गुना से पीएम के बाद शव घर आरोन ले जा रहे थे। मामला मंगलवार को दो पक्षों में जमीनी वादविवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फॉर व्हीलर वाहन चढ़ाने का बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बजरंगगढ़ स्थित शिवभान सिंह सोलंकी अपने बेटों के साथ गुना से घर वापस आ रहे थे तभी उनकी कार में कार…
Read Moreतराना में 80 वें तिलभांडेश्वर मवेशी मेला का शुभारंभ
तराना। बुधवार को 80वें तिलभांडेश्वर मवेशी मेला का शुभारंभ किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश परमार ने बताया कि पूर्व में परिषद द्वारा 08/01/26 को परिषद की बैठक में मेला लगाने का निर्णय लिया गया। 20/01/26 को परिषद की मेला समिति का निर्माण किया गया। दिनांक 27/01/26 को अनुविभागीय अधिकारी व थाना प्रभारी को अनुमति प्रदान करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया। बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी की अनुमति पश्चात विधिवत मेला शुभारंभ किया गया।।इस दौरान जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन भारती , पंडा चरणसिंह , नगर परिषद…
Read Moreमंडी सचिव अशोक ठाकुर का स्थानांतरण सिराली जिला हरदा होने पर विदाई समारोह
ब्यावरा। राजगढ़ जिले में कृषि उपज मंडी समिति ब्यावरा के मंडी सचिव अशोक कुमार ठाकुर का स्थानांतरण कृषि उपज मंडी समिति सिराली जिला हरदा में हो जाने के कारण उनका विदाई समारोह मंडी के सभा कक्ष में आयोजित किया गया जिसमें नवनियुक्त मंडी सचिव भगवान सिंह सोलंकी लेखपाल गोपाल सिंह सिकरवार, राजेश सक्सेना, प्रियांशु जाटव, बद्रीलाल भिलाला, हरिप्रसाद सेन, आकाश भिलाला, रोहित विश्वकर्मा, सीताराम वर्मा श्याम सुंदर जितेंद्र सिंह सिकरवार, महेश यादव, मोहनलाल नगर, कन्हैया लाल यादव, राहुल सोंधिया, नितिन शर्मा, देवीसिंह केसरिया, भगवानसिंह चंद्रवंशी, गोकुल दास शर्मा, मनोहर गिरी,…
Read Moreमहिदपुर के गंगावाडी मेला परिसर में द्वारका मंत्री की भजन संध्या में झुमे भक्त
महिदपुर । नगर पालिका परिषद् द्वारा 103 वां भव्य गंगावाडी मेला (मवेशी) में भजन गायक द्वारका मंत्री देवास की भजन संध्या का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत में पूर्व विधायक बहादुरसिंह चैहान, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा पांडे, पार्षद आशा राठौर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य निर्भयसिंह भाटी, जनपद सदस्य रीता बडगुर्जर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया। जिसके बाद नगर पालिका सीएमओ राजा यादव द्वारा सभी अतिथियों और भजन गायक द्वारका मंत्री का स्वागत सम्मान किया। गणेश वंदना…
Read Moreवेतन रोकने, अर्थदंड और निलंबन के विरोध में पटवारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
शुजालपुर। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर अनुपपुर जिले के पटवारियों ने वेतन रोके जाने, अर्थदंड अधिरोपित करने और निलंबन की कार्रवाई को लेकर शाजापुर जिले के पटवारियों ने भी मोर्चा खोल दिया है। पटवारी संघ की शाजापुर जिला इकाई ने क्षेत्र की विभिन्न तहसीलों में ज्ञापन सौपा, जिसमें कहा कि अनुपपुर में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई बार पटवारियों का वेतन माह की अंतिम तिथि पर आगामी आदेश तक रोका गया। बताया गया कि अप्रैल 2025 में तहसील जैतहरी के पटवारियों का वेतन रोका गया,…
Read Moreईडी की चार्जशीट में बड़ा खुलासा- 127 किलो सोना 102 करोड़ का, देश में तस्करी का आरोप, कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव समेत तीन नामजद
प्रवर्तन निदेशालय ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़े कथित गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा खुलासा करते हुए विशेष अदालत में अभियोजन शिकायत दाखिल कर दी है। ईडी का दावा है कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच एक संगठित सिंडिकेट ने 127.287 किलोग्राम विदेशी सोना भारत में तस्करी कर लाया, जिसकी अनुमानित कीमत 102.55 करोड़ रुपये है। एजेंसी के अनुसार इस पूरे नेटवर्क का संचालन सुनियोजित तरीके से किया गया और अवैध कमाई को हवाला और बैंकिंग चैनलों के जरिए वैध कारोबार के रूप में…
Read Moreसुपर-8 में आज भारत के सामने जिम्बाब्वे, हारने वाली टीम बाहर होगी, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज की हार का भी इंतजार
ब्रह्मास्त्र चेन्नई टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है। दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। जीतने वाली टीम के पास चांस बना रहेगा। जीतने वाली टीम को वेस्टइंडीज की हार का इंतजार भी है, अगर विंडीज आज का पहला मैच जीत गई तो रात का मैच जीतकर…
Read More