पत्नी मायके गई थी पति ने लगा ली फांसी -भाभी ने देखी लाश, ड्रायवर था मृतक

उज्जैन। रात को घर लौटे युवक ने कमरे में जाने के बाद फांसी लगा ली। रविवार सुबह भाभी जगाने पहुंची तो देवर को फंदे पर लटका देखा। युवक की पत्नी डिलेवरी के लिये मायके गई हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भैरवगढ़ थाना एएसआई राजेश सौराष्ठी ने बताया कि सुबह ग्राम सोड़ग में रहने वाले मनोज पिता गोपीनाथ दायमा 27 साल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। विवेचना के दौरान परिजनों ने बताया कि मनोज का फंदे पर लटका उसकी भाभी ने देखा। मनोज ड्रायवरी करता था रात में घर लौटा था और भाभी ने खाना दिया था, जिसके बाद वह कमरे में चला गया था। सुबह देर तक नहीं जागने पर उसे भाभी जगाने पहुंची थी। मनोज की सालभर पहले शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है, जो डिलेवरी के लिये राजस्थान गई हुई है। एएसआई सौराष्ठी के अनुसार फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। मृतक का मोबाइल जप्त कर जांच में लिया गया है। कॉल डिटेल के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
इधर अस्पताल में भर्ती थी पत्नी
चिमनगंज थाना क्षेत्र के साहेबखेड़ी में रहने वाले हीरालाल पिता नाथुलाल  सिलोदिया 35 साल ने रविवार दोपहर फांसी लगा ली। घटना के समय बीमार पत्नी अस्पताल में भर्ती थी। हीरालाल के पिता और पुत्र गांव में किराना दुकान चलाते है, दोनों दुकान पर थे। पुत्र पंकज दोपहर में घर पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका देखा। गांव के कोटवार (चौकीदार) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आया है। मृतक मजदूरी करता था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment