निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत

इंदौर।लसूड़िया इलाके में रहने वाले एक निजी कंपनी के जनरल मैनेजर की सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे मूल रूप से केरल के रहने वाले थे और करीब 25 दिन पहले ही कंपनी के इंदौर ऑफिस में ज्वाइन करने आए थे।पैर में दर्द की शिकायत के बाद वे डॉक्टर के पास पहुंचे थे।
                                                                                                 वहां से निजी अस्पताल भेजे जाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।लसूड़िया पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान मेनन दिनेश (44) पुत्र करुणा कृष्णन निवासी महालक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। सोमवार देर शाम कंपनी का स्टाफ उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा था। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment