उज्जैन। महाकाल थाना पुलिस ने ग्राम गौंसा मार्ग पर नाग तलाई से शनिवार शाम एक वृद्ध की लाश बरामद की। आसपास के लोगों से पहचान करने पर किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। शव को चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष लाया गया। उसके पास कुछ दस्तावेज मिले। जिसके आधार पर उसकी पहचान बद्रीलाल पिता बंशीलाल माली 65 वर्ष निवासी वृंदावनपुरा जीवाजीगंज के रूप में हुई। परिजनों को सूचना दी गई, अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पहचान करने के बाद बताया कि मजदूरी करते थे और शराब पीने के आदी थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा, उसके बाद ही मौत का कारण सामने आ पायेगा।
संबंधित समाचार
-
हाईवे पर हॉस्पिटल-एंबुलेंस और थानों के नंबर की लगेगी लिस्ट
उज्जैन। संभागीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि संभाग... -
दुर्गा पंडालों में बालिकाओं की सुरक्षा का रखना होगा ध्यान -पुलिस ने समितियों के साथ बैठक कर दिये निर्देश
उज्जैन। नवरात्री का पर्व शुरू होने में कुछ दिन शेष बचे है। शहर में कई स्थानों... -
कक्षा 10 वीं के छात्र की कार्डियक अरेस्ट से मौत -बस स्टॉप पर छोड़ने आई थी, परिवार का था एकलौता पुत्र
उज्जैन। कक्षा 10 वीं में अध्ययन करने वाले छात्र के साथ सोमवार सुबह स्तब्ध करने वाली...