नीमच। शहर की प्रसिद्ध फर्नीचर निर्माता शोरूम फर्म नाकोड़ा फर्नीचर फैक्ट्री के मालखेड़ा-सिंगोली रोड पर मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई।
शहर के पी.जी. कॉलेज के आगे स्थित श्री नाकोड़ा इंटीरियो फर्नीचर फैक्ट्री में दर रात अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग से फैक्ट्री परिसर से उठा धुएं का गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दिया । भीषण आगजनी से हड़कम्प मच गया।मौके से सामने आई तस्वीरों में फैक्ट्री के बाहरी और पिछले हिस्से में आग की तेज लपटें उठती दिखाई दी । आग के विकराल रूप लेती देख आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फर्नीचर निर्माण से जुड़ी फैक्ट्री परिसर में लकड़ी, प्लाईवुड, फोम, केमिकल सहित बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग के तेजी से फैली और भारी नुकसान हो गया।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का घना गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और नगर पालिका के दमकल अमले को तत्काल सूचना दी गई। दमकल गाडियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके की ओर रवाना किया गया। पुलिस प्रशासन को भी घटना की जानकारी दी गई है।
फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य तकनीकी कारण की आशंका जताई गई है l लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है l आंख पर पूरा नियंत्रण होने के बाद ही नुकसान का अनुमान लगाया जा सकेगा।