उज्जैन। नगर निगम ने गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के मामले में उच्च न्यायालय में केविएट दाखिल की है। भवन अधिकारी ने इस मामले में सूचना जारी की है।सूचना में भवन अधिकारी ने बताया है कि उज्जैन विकास योजना 2035 में प्रावधानित गेल इंडिया चौराहे से लेकर नीलगंगा चौराहे तक एवं शांति नगर चौराहे से मंछामन चौराहे तक मार्ग चौड़ीकरण के सम्पादन हेतु नगर पालिक निगम उज्जैन को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। निगम परिषद का ठहराव क्रमांक 64 दिनांक 30.10.2025 की अनुशंसानुसार स्थल पर कार्य किया जा रहा है। उक्त मार्ग के दोनों ओर चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण / अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण/अवैध निर्माण के विरूद्ध कोई हितबद्ध / भवन स्वामी / भूमि स्वामी एक पक्षीय निशेधाज्ञा प्राप्त न करें इस हेतु उच्च न्यायालय में नगर पालिक निगम उज्जैन द्वारा केविएट आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।
नगर निगम ने सडक चौडीकरण मामले में केविएट दाखिल की