उज्जैन। शहर के कई मुख्य मार्ग अतिक्रमण की वजह से संकरे हो गए हैं। इस कारण वाहनों का जाम लग रहा है। दिन में मार्ग संकरा दिखाई देता हैं। रात में इन मार्गों का अस्तित्व सामने आता है। इसी प्रकार शहर के कई ऐसे मार्ग है जो अतिक्रमण की वजह से दिन में संकरे हो जाते हैं और यहां पर हमेशा वाहनों का जाम लगता है। इसी के तहत नगर निगम की टीम ने इन मार्गों पर फैला अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। कोयला फाटक से छत्रीचौक तक के मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस कारण इस मार्ग पर आवागमन बंद है। यहां का आवागमन दूसरे मार्ग गाड़ी अड्डा से फाजलपुरा होते हुए वीडी मार्केट मार्ग पर डिवाइड किया गया है। इस कारण परिवर्तित किए गए इस मार्ग पर यातायात का अधिक दबाव रहता है।रोज वाहनों का जाम लग रहा था । यहां फैल रहे अतिक्रमण की वजह से मार्ग भी संकरा हो गया था। शुक्रवार को नगर निगम का अमला इस मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। अमले द्वारा कोयला फाटक गाड़ी अड्डा से फाजलपुरा होते हुए वीडी मार्केट मार्ग में मुनादी कराते हुए सख्ती से अतिक्रमण को हटाया गया।
संबंधित समाचार
-
नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
उज्जैन।उज्जैन में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चिमनगंजमंडी थाना पुलिस ने... -
झाड़ू-पोछा करने वाली ने चुराया था 15 ग्राम का मंगलसूत्र पूर्व में चुराई थी अंगूठी, रिमांड पर पूछताछ कर रही पुलिस
उज्जैन। शासकीय अस्पताल की फार्मासिस्ट का 15 ग्राम वजनी मंगलसूत्र घर पर झाड़ू पोछा करने आ... -
मंदिर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक कोयले से बनाएंगे खाना:आपूर्ति गड़बड़ाने पर फैसला, 50% कम मिल रहे गैस सिलेंडर
उज्जैन।अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब महाकालेश्वर की नगरी में भी दिखाई देने लगा है। इजरायल-अमेरिका और...