दुषित मिठाई खाने से बालक की मौत के बाद देवश्री नमकीन के संचालक पर एफआईआर दर्ज

जावरा। कमानी गेट पुरानी धान मंडी स्थित देव श्री नमकीन दुकान से बिनोली ग्राम निवासी 3 वर्षीय बालक की मिठाई खाने के बाद 10 अक्टूबर को मौत हो गई थी ।मृतक बालक के माता-पिता भी मिठाई खाने से बीमार हो गए थे ।जिनका उपचार जावरा के पश्चात मंदसौर निजी चिकित्सालय में हुआ था ।इलाज के दौरान बालक की मौत शासकीय चिकित्सालय मंदसौर में हो गई थी ।इसके पश्चात रिंगनोद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के पश्चात देव श्री नमकीन दुकान संचालक सत्यनारायण अग्रवाल के विरोध प्रकरण दर्ज करके जांच प्रारंभ की।
 रिगनोद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के अनुसार 10 अक्टूबर को बिनोली निवासी आर्यन गोस्वामी की मंदसौर शासकीय चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई थी । रिंगनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की थी ।मृतक  आर्यन के पिता  जितेंद्र एवं माता टीना गोस्वामी की भी मिठाई खाने से तबीयत बिगड़ी थी। पुलिस ने दुकान संचालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। उक्त दुकान से खाद सुरक्षा विभाग ने भी जांच के लिए सैंपल लिए थे। जिनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है।पुलिस को भी पोस्टमार्टम व अन्य परीक्षण की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment