उज्जैन। पुलिस लाइन में रहने वाले एएसआई राजेन्द्र पिता जगमोहन पांडे 61 वर्ष सोमवार को देवासरोड विश्रामगृह के सामने सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। उनकी बाइक को तेजगति से आये बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी। बताया जा रहा है कि एएसआई पांडे अस्वस्थ चल रहे थे और दोपहर में डॉक्टरों को दिखाने के लिये अस्पताल जा रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्हे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। मामले में माधवनगर थाना पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार
-
तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी
उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों... -
.कार डिवाइडर से टकराई,महाकाल के दर्शन कर इंदौर लौट रहे सीड कारोबारी की मौत:; ड्राइवर घायल
उज्जैन।उज्जैन-देवास मार्ग पर अगला टायर फटने के बाद कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे... -
पत्नी से शराब पीने से रोका तो पति ने लाठी से पीटा, गिरा बिजली का पोल
उज्जैन। चिंतामण गणेश थाना क्षेत्र के ग्राम कंडारिया में रहने वाली सरस्वती पति अमितसिंह 35 साल...