इंदौर।पत्नी द्वारा प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से किए जाने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी को अभी तीन महीने ही हुए थे। घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पटेल नगर निवासी अभिषेक चौहान (27) पुत्र मनोहर चौहान ने मंगलवार रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि रात में बड़ा भाई खाना देने कमरे में गया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर खिड़की से अंदर देखा तो अभिषेक फंदे पर लटका मिला। परिजन तत्काल उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाया गया था-परिजनों के मुताबिक अभिषेक की पत्नी साधना नामदेव ने एरोड्रम थाने में प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। परिजनों का आरोप है कि वहां उसे डांट-फटकार लगाई गई। थाने से लौटने के बाद वह चुपचाप अपने कमरे में चला गया और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की।
थाने से लौटकर युवक ने किया सुसाइड:पत्नी ने की थी शिकायत, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज