तुलसी विवाह 2026: देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त

उज्जैन / हिंदू धर्म में सभी एकादशियों का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन देवउठनी एकादशी को बेहद खास माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। इसी के साथ विवाह सहित अन्य शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी के अवसर पर कई लोग तुलसी विवाह भी करते हैं, जबकि कुछ स्थानों पर द्वादशी तिथि को तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा और पूजा के लिए कौन-से शुभ मुहूर्त रहेंगे।

देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि देवउठनी एकादशी 2026 कब है?

  • कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी।
  • इस तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
  • उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा: कब है कार्तिक पूर्णिमा और इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा क्यों कहते हैं? जानें दीपदान का महत्व देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक  तुलसी विवाह 2026 कब है?हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह कराया जाता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ पूरे विधि-विधान से संपन्न किया जाता है। इस साल द्वादशी तिथि 21 नवंबर 2026 को सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 को सुबह 04 बजकर 56 मिनट पर समाप्त। उदया तिथि के अनुसार, तुलसी विवाह 21 नवंबर 2026, शनिवार के दिन किया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment