डायल 112 ने बचाई जहर खाने वाली महिला की जान, परिवार पर किया हमला

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम जेलियाखेड़ी में रहने वाली 26 साल की महिला निशा पति विक्रम ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगे, लेकिन कोई साधन नहीं होने पर डायल 112 को सूचना दी गई। चालक लालसिंह और आरक्षक देवकरण तत्काल जेलियाखेड़ी पहुंचे और महिला को तत्काल उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। समय पर महिला के अस्पताल पहुंचने पर उसकी जान बचा ली गई। गांव वालों ने पुलिस की मानवीयता और तत्परता की सराहना की। मामले में थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है बयान दर्ज कर जहरीला पदार्थ खाने की वजह का पता लगाया जायेगा। जहरीला पदार्थ खाने का एक मामला जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के तिलकेश्वर कालोनी से सामने आया। दिनेश पिता मोहन 45 साल को परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे है। वहीं सांवेर के ग्राम चिमली से देवकरण पिता अम्बाराम 42 साल को भी जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी हालत के बाद चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिमनगंज थाने के सामने झुग्गी बस्ती में मंगलवार सुबह पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिवार पर हमला कर दिया। 4 लोग घायल हुये है। बताया जा रहा है कि पुनीत पिता हाकमसिंह और पड़ोसी पीरू के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। सुबह दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। पीरू के परिवार से राकेश, धनसिंह और 2 अन्य भी आ गये और उन्होने लाठी से पुनीत पर हमला कर दिया। उसे बचाने भाई सोमा, बहन रानू और हीना आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। थाने के सामने बस्ती में मारपीट का पता चलते ही पुलिस पहुंची। मारपीट करने वाले भाग निकले थे। एक परिवार से चार लोगों के घायल होने पर उन्हे उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया और पुनीत की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment