ट्रैक्टर की टक्कर से गोद भराई समारोह में बाइक से जा रहे 2 भाइयों की मौत: 1 घायल; प्रकरण दर्ज

उज्जैन। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई अपने भांजे के यहां आयोजित गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।जानकारी के अनुसार मरंडवा गांव निवासी 80 वर्षीय पीरूलाल और उनके छोटे भाई 75 वर्षीय भागीरथ गुरुवार को अपने पोते अभिषेक के साथ बाइक से उज्जैन जा रहे थे। अभिषेक बाइक चला रहा था। वे अपने भांजे के यहां आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे।घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल ले जाते समय पीरूलाल  ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि भागीरथ  की उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम मौत हो गई। घायल  का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment