ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को बदमाशों ने सड़क पर घेरकर चाकू मारे: दोस्तों पर भी किए कई वार

उज्जैन।  दमदमा में रास्ते से हटने के लिए हॉर्न बजाने पर 8-9 बदमाशों ने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक को चाकू गोदकर मार डाला। 2 साथियों पर भी हमला किया, जिससे वे घायल हैं। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।पुलिस  के मुताबिक, मृतक की पहचान ऋषि नगर एक्सटेंशन निवासी यश मित्तल (27) के रूप में हुई है। यश मूल रूप से तराना का रहने वाला था। वह माता-पिता के साथ उज्जैन में रहता था और चिमनगंज मंडी में ट्रैक्टर का शोरूम संचालित करता था।

 दोस्तों के साथ कार से जा रहा था युवक-परिजन के मुताबिक, यश गुरुवार रात दोस्त अभय व्यास और मंगल के साथ कार से जा रहा था। दमदमा मोड़ के पास कुछ युवक अपने वाहन लेकर रास्ते में खड़े थे। रास्ता नहीं मिलने पर यश और उसके दोस्तों ने हॉर्न बजाया। इसी बात को लेकर युवकों से कहासुनी हो गई।विवाद बढ़ने पर युवकों ने तीनों पर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपियों ने यश को पकड़कर उसके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। दोनों दोस्त किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment