उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी लोधा में एक ही परिवार के जयराम पिता धुलाजी और बद्रीलाल पिता धुलाजी के बीच जमीन का विवाद चला आ रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन भी है। सोमवार दोपहर को कोर्ट में विचाराधीन मामले को लेकर दोनों पक्ष चर्चा के लिये एकत्रित हुए, लेकिन मामला मारपीट में बदल गया। दोनों परिवार ने मारपीट कर एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी। मामला थाने पहुंचने पर जयराम ने अपने पुत्र सुमित, विशाल और खुद के साथ मारपीट होना बताया। वहीं बद्रीलाल ने खुद के साथ भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
संबंधित समाचार
-
युवक के पास मिला 11 पत्तियों वाला सोने का हार -चोरी करने वालों ने बेचने के लिये दिया था
उज्जैन। अमृतनगर में 2 माह पहले हुई चोरी का एक 11 पत्ती वाला सोने का हार... -
देवासरोड पर किराना दुकान संचालक की मौत, पोती घायल बाइक-कार भिड़ंत के बाद बोलासा में चक्काजाम
उज्जैन। देवासरोड पर कार-बाइक भिड़ंत में किराना दुकान संचालक की मौत होने पर लोगों ने चक्काजाम... -
एक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, सुबह तीज पूजा, दोपहर में गणपति स्थापना
उज्जैन। इस वर्ष 14 सितंबर, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग बन...