उज्जैन। शहर में चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए डेडलाइन जारी की गई है। अगर इस अवधि में भवन स्वामी खुद अपना मकान तोड़ता है तो ठीक नहीं तो इसके बाद नगर निगम अपने संसाधनों से मकान को तोड़ने की कार्रवाई करेगा। डेडलाइन के हिसाब से भवन स्वामियों को 10 जून तक खुद अपने हिसाब से मकान तोड़ना होगा नहीं तो नगर निगम की गैंग अपने संसाधनों से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई। चोड़ी करण के कार्य में तेजी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।सबसे पहले चौड़ीकरण के तहत सड़क व नाली का निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर निगम द्वारा कोयला फाटक से लक्ष्मी अपार्टमेंट विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट से तेलीवाड़ा चौराहा तक प्रथम चरण में मार्ग चोड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है कोयला फाटक के मार्ग वाले हिस्से में 110 मकान में से 85 फ़ीसदी मकान तोड़े जा चुके हैं वही वीडी क्लॉथ मार्केट वाले रोड पर अभी 50 फ़ीसदी मकान ही टूट पाए हैं इस हिस्से में मकान तोड़ने की प्रक्रिया धीमी चल रही है इस कारण चिंता जताई जा रही है। तथा चौड़ीकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने मकान तोड़ने की अवधि 10 जून तक रखी है। इस अवधि में भवन स्वामियों को खुद अपना मकान तोड़ना होगा नहीं तो डेडलाइन खत्म होने के नगर निगम की टीम अपने संसाधनों से मकानों को तोड़ने की कार्रवाई करेंगी।
संबंधित समाचार
-
आईपीएल शुरू होने से पहले पृथ्वी शाह महाकाल मंदिर पहुंचे
ब्रह्मास्त्र उज्जैन आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शाह शुक्रवार तड़के महाकाल मंदिर पहुंचे।... -
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में नकली साधुओं पर बड़ा एक्शन, आधार और अखाड़ा आईडी होगा अनिवार्य
ब्रह्मास्त्र उज्जैन सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर तैयारियों का दौर तेज हो गया है और इसी... -
एसपी ने किया घट्टिया थाना भवन का निरीक्षण
उज्जैन। थानों की कार्यशैली और गतिविधियों का औचक निरीक्षण करने वाले एसपी प्रदीप शर्मा गुरूवार को...