चेरिटेबल अस्पताल में तोड़फोड़, युवक पर केस दर्ज,पिता-पुत्र में विवाद

उज्जैन। चेरिटेबल अस्पताल में 13 अप्रैल की रात हुई तोड़फोड़ के मामले में जीवाजीगंज थाना पुलिस ने 8 दिन बाद अस्पताल स्टॉफ के अतुल पिता मंगलप्रसाद मिश्रा निवासी रीवा हाल मुकाम चेरिटेबल अस्पताल की शिकायत पर विष्णु पिता योगेश गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अतुल के अनुसार रात 11.30 बजे आरोपी युवक शराब के नशे में अंदर घुस गया था, जिसे बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अस्पताल की खिड़की के कांच फोड़ दिये और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार तोड़फोड़ करने वाले नाम सामने आया है, वह कहां का रहने वाले है, इसका पता लगाया जा रहा है।
। तराना तहसील के खेड़ी मोहल्ला में  पीने से मना करने की बात पर विष्णु मालवीय और उसके पिता रामेश्वर मालवीय में विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि विवाद मारपीट में बदल गया। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने पिता-पुत्र की शिकायत पर क्रास प्रकरण दर्ज किया है। पुत्र विष्णु का कहना था कि पिता को शराब पीने से मना किया तो मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे थे। वहीं पिता रामेश्वर का कहना था कि शराब पीने की बात पर हुए विवाद में विष्णु और परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट की है। पुलिस ने पिता-पुत्र का मेडिकल परीक्षण कराकर विवेचना शुरू की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment