उज्जैन। झाबुआ पैतृक गांव से बाइक सवार दिनेश पिता जग्गू मावी निवासी दौलतपुर पेटलावद अपने भतीजे राधेश्याम पिता बद्रीलाल के साथ वापस लौट रहे थे। सोमवार-मंगलवार रात इंगोरिया से गुजरते समय अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों चाचा-भतीजा गिरने पर गंभीर घायल हो गये। आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दिनेश मावी को गंभीर चोंट आने पर उपचार के लिये भर्ती किया। राधेश्याम को भी चोंट लगी थी, लेकिन उसे स्वास्थ्य स्टॉफ निगरानी में उपचार दिया गया और हालत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
संबंधित समाचार
-
एनवीडीए की पाईप लाईन के 5 नोजल से त्रिवेणी बैराज में आवक नर्मदा के जल में होगा अमावस्या पर स्नान
उज्जैन। सर्वपितृ मोक्ष एवं शनिश्चरी अमावस्या के संयोग के चलते 10 अक्टूबर शनिवार को इंदौर रोड... -
डा.भार्गव के प्रभार ग्रहण नहीं करने पर बनी थी रिक्तता: डा. रघुवंशी को सीएमएचओं का प्रभार
उज्जैन। उज्जैन जिला स्वास्थ्य विभाग को कलेक्टर ने प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिया है।... -
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार
उज्जैन।उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे पर उन्हेल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। नागझिरी-नागदा रोड...