घर में पड़ा रहा शव, चूहों ने कुतरा:आंख-चेहरा क्षत-विक्षत मिला; बच्चों की गेंद से खुला राज

इंदौर। चंदन नगर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके घर में कई दिनों से पड़ा था। जिसे चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया था। मृतक शराब पीने का आदी था।हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर पहुंचे। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और मामले का पता चला।चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना नंदन नगर की है। यहां रहने वाले छगन नामक छगन (65) का शव उसके घर में लावारिस हालत में मिला।बुधवार शाम को बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद छगन के घर में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने अंदर पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला और आसपास चूहे घूम रहे थे। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई।पुलिस ने बताया कि शव काफी समय से पड़ा होने के कारण चूहों ने आंखों, चेहरा सहित शरीर के कई हिस्सों को कुतर दिया था, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है।परिवार को खबर, फिर भी नहीं पहुंचे-मामले की जानकारी मिलने पर छगन के परिजनों को सूचित किया गया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में उसका भांजा गज्जू वहां आया और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment