खेत पर गाय चरा रहे अधेड पर तेंदुए का हमला, गंभीर घायल घायल बोला तेंदुआ नीचे गिराकर छाती पर आ बैठा

उज्जैन। देवास के नेवरी से लगे हुए हाटपिपल्या तहसील के ग्राम रोजड़ी में खेत पर गाय चरा रहे रहे 55 वर्षीय अजय पाल राजपूत पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में अजपल राजपूत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके अनुसार तेंदुआ उनकी छाती पर बैठ गया था। आसपास के ग्रामीणों के आने एवं हल्ला होने से तेंदुआ उन्हें छोडकर जंगल की और भाग गया। घटना के बाद परिजन उन्हें घायल अवस्था में देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।घायल ग्रामीण को महात्मागांधी जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल के शरीर पर 7-8 घाव हैं जो सामान्य हैं कोई गंभीर नहीं है चिंता की कोई बात नहीं है। मरीज की हालत पूरी तरह से ठीक है।वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी भूपेन्द्र सोलंकी के अनुसार वे भोपाल मिटिंग में थे और उन्हें रोजडी में तेंदुआ के ग्रामीण पर हमले की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने स्टाफ को तत्काल ही सूचना की तस्दीक करने एवं घायल ग्रामीण को उपचार के साथ राहत राशि देने के लिए भेजा था। बकौल श्री सोलंकी घायल ग्रामीण का खेत नेवरी वन विभाग बीट से लगा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पूर्व में भी यहां तेंदुआ आने पर ढोंडी पिटवाकर ग्रामीणों को सजग किया गया था। कुछ समय पूर्व पास से ही कुए में गिरे तेंदुआ को निकाला गया था। वर्तमान में ऐसी कोई सूचना उनके पास नहीं थी।vb ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम रोजड़ी और आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ पहले भी कई बार दिखाई दे चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी को लेकर पूर्व में वन विभाग को सूचना और शिकायत भी की गई थी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद लौट जाती है, लेकिन तेंदुए को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों में दहशत की स्थिति में सुरक्षात्मक कदम उठाए जाने का पक्ष अस्पताल में रखा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment