उज्जैन। रामघाट पर क्षिप्रा आरती के दौरान पुजारी और महिला के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। पुजारी द्वारा आरती दीपक से मारपीट की गई। महिला को बचाने आई बेटी को भी मारा गया। मामले में महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
क्षिप्रा नदी रामघाट चौकी के सामने आरती द्वार पर हुई मारपीट 28 जून की शाम की है। जिसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो में 2 पुजारी और उनका एक साथी 2 महिला और एक युवती से मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। पुजारी द्वारा आरती दीपक से मारपीट की जा रही थी। वीडियो सामने आने पर महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष से शिकायत दर्ज कर जांच की जा रही है। एक पक्ष से उमा पति सुरेश यादव 20 साल निवासी तिलकेश्वर कालोनी और दूसरे पक्ष से विकास पिता शशिकांत शर्मा बिलोटीपुरा दानीगेट फरियादी है। उमा यादव का कहना था कि वह रामघाट पर मम्मी ममता पति आसाराम परमार के साथ दीपक बेचने का काम करती है। आरती के दौरान मम्मी के साथ दीपक बेच रही थी उसी दौरान पंडित गणेश गुरू ने दीपक बेचने से मना किया और मारपीट शुरू कर दी। मम्मी और क्षिप्रा मराठा बीच बचाव करने आई तो गणेश गुरू के साथी विकास शर्मा और एक अन्य आ गये। तीनों ने आरती दीपक से मारपीट कर गाली गलौच की। वहीं विकास शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि भाई गणेश शर्मा के साथ पंडिताई करता हूं। दीपक, हार-फूल बेचने वाली महिलाएं आ गई थी। मना किया तो गाली-गलौच करने लगी और थप्पड़ मुक्कों से मारपीट की।
क्षिप्रा आरती द्वार पर पुजारी-महिला के बीच विवाद -मारपीट का सामने आया वीडियो, केस दर्ज