नई दिल्ली।छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार दोपहर 2 बजे तक 1.34 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं।CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी इस पार्टी के X पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। हालांकि, X अकाउंट गुरुवार करीब 12 बजे ब्लॉक हो गया।CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा ही हुआ। CJP का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है। X के मुताबिक उसने भारत में स्थानीय नियमों, कोर्ट के आदेश या कानूनी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है।15 मई को CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसके एक दिन बाद CJP पार्टी बनाई गई थी।
कॉकरोच पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक: 1.34 करोड़ फॉलोअर्स, भाजपा- कांग्रेस फॉलोअर्स से भी ज्यादा