केजरीवाल को अवमानना केस में हाईकोर्ट की फटकार: कहा- 3 हफ्ते में जवाब नहीं दिया तो फिर नहीं मिलेगा मौका

नई दिल्ली।दिल्ली आबकारी केस में अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की मांंग की थी। उनका आरोप था कि जस्टिस शर्मा 4 बार RSS से जुड़े संगठन के कार्यक्रम में गईं।
                                                                                    दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और AAP के अन्य नेताओं को फटकार लगाई। इन सभी ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा अवमानना केस में कोर्ट में अभी तक जवाब दाखिल नहीं किया है।जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस अरुण भारद्वाज की डिवीजन बेंच ने AAP नेताओं को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ्ते का आखिरी मौका दिया है। कोर्ट ने कहा कि जवाब नहीं देने पर उनका जवाब दाखिल करने का अधिकार खत्म कर दिया जाएगा।AAP नेताओं ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को दिल्ली आबकारी केस से हटाने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने इसी साल 14 मई को सोशल मीडिया पोस्ट और अखबारों की खबर के आधार पर मामला खुद शुरू किया था।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment